Faridabad News: बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग 10 करोड़ रुपये से संवरेगा
फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मार्ग के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार की ओर से 10 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसी दिशा में सोमवार को होडल स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों, गांवों के सरपंचों और स्टेकहोल्डर्स की पहली बैठक हुई। बैठक में होडल विधायक हरिंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में परिक्रमा मार्ग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लिए गए। उपायुक्त ने सभी सुझावों को दर्ज करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.