Faridabad News: बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। आगामी 3 अगस्त को निकलने वाली बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। उपायुक्त ने अरावली की पहाड़ियों में स्थित प्राचीन नल्हड़ेश्वर मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। यह भी पढ़ें- Balrampur News: एसडीएम ने दुःखहरण नाथ मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.