Faridabad News: बीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: पलवल,अजित कुमार। गुरुग्राम स्पेशल टास्क फोर्स की सेंट्रल यूनिट ने जिला पलवल के उटावड़ थाना क्षेत्र में एक बड़ी करवाई करते हुए मलाई गांव के पास 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हेरोइन, एमडीएमए ड्रग्स और मेड इन चाइना अवैध अत्याधुनिक पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम एसटीएफ की सेंट्रल यूनिट में तैनात सहायक उप-निरीक्षक संदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बदमाश भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के साथ उटावड़ थाना क्षेत्र के गांव मलाई के पास मौजूद है। एसटीएफ ने गांव मलाई के पास नाकाबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान होडल की धारम पट्टी के रहने वाले धन सिंह उर्फ काजू के रूप में हुई। टीम ने आरोपित के हाथ में मौजूद बैग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.