Faridabad News: बीमार होने का बहाना बनाकर बाइक सवार दो दोस्तों को जंगल में ले जाकर बाइक और मोबाइल लूटा
फरीदाबाद, अक्टूबर 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-56 के आसपास से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को एक युवक ने बीमार होने का बहाना बनाकर लिफ्ट ली और सुनसान रास्ते पर ले जाकर उनकी मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ित मुकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सेक्टर-23 निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अक्तूबर 2026 को शाम करीब चार बजे वह अपने दोस्त पंकज के साथ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सेक्टर-56 के आसपास स्थित एक मैदान में गया था। मोटरसाइकिल मुकेश चला रहा था। वापस लौटते समय मैदान के पास सड़क पर एक युवक मिला। उसने हाथ देकर बाइक रुकवाई और खुद को बीमार बताते हुए आगे तक छोड़ने की गुजारिश की। दोनों दोस्तों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।
लिफ्ट लेकर दोस्तों को सुनसान रास्ते पर ले गया युवक शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.