Faridabad News: बीके अस्पताल-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ट्रॉमा केयर शुरू होगा
फरीदाबाद, सितम्बर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के सरकारी अस्पतालों में ट्रॉमा केयर सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने बीके अस्पताल सहित चारों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ट्रॉमा केयर सेंटर बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। इस पर करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। काम पूरा होने के बाद इन स्वास्थ्य संस्थानों में ट्रॉमा मरीजों के उपचार के लिए अधिक अनुकूल माहौल उपलब्ध हो सकेगा। प्रदेश सरकार ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बीके अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ट्रॉमा केयर सेंटर विकसित करने की योजना बनाई थी। इसके तहत फरीदाबाद में बीके अस्पताल के अलावा तिगांव, पाली, खेड़ीकलां और कौराली गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ट्रॉमा केयर बनाने का फैसला किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.