Faridabad News: बीके अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षित जननी मां अभियान की शुरुआत हुई
फरीदाबाद, नवम्बर 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से सुरक्षित जननी मां अभियान की शुरुआत की। इसके तहत बीके अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। वहीं छह स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ और एलएमओ महिलाओं की जांच करेंगे। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) की पहचान कर उनका पंजीकरण, स्क्रीनिंग और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। कैंप में गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, यूरिन शुगर, एल्बुमिन, एचबीएसएजी, एचआईवी, एचसीवी और ओजीटीटी टेस्ट किया गया। इसके अलावा महिलाओं को खानपान, जरूरी दवाइयों और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.