Faridabad News: बीके अस्पताल में सेंट्रल आरओ वाटर से शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी
फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को जल्द ही आरओ प्लांट से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए सेंट्रल आरओ प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्लांट शुरू होने के बाद अस्पताल की सभी मंजिलों और प्रमुख वार्डों तक पाइपलाइन के जरिए आरओ का पानी पहुंचाया जाएगा। अस्पताल में हर मंजिल पर अलग-अलग वाटर कूलर और वाटर प्यूरीफायर लगे हैं। इनमें किसी मशीन के खराब होने, फिल्टर समय पर नहीं बदलने या रखरखाव में देरी होने पर मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों को दूसरी मंजिल या वार्ड में जाकर पानी लेना पड़ता है। गर्मियों और उमस के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। सेंट्रल आरओ प्लांट लगने के बाद एक ही स्थान से शुद्ध पानी की आपूर्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.