Faridabad News: बीके अस्पताल में मरीजों को नई लिफ्ट जल्द मिलेगी
फरीदाबाद, नवम्बर 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही नई लिफ्ट की सुविधा मिलने वाली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में दो नई लिफ्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। दोनों लिफ्ट लगाने पर करीब 65.27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नई लिफ्ट शुरू होने से मरीजों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को अस्पताल की ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग लिफ्ट के साथ एमसीएच विंग में बिजली आपूर्ति के 90किलोवाट सोलर प्लांट का भी टेंडर आमंत्रित किया हुआ है। बता दें कि बीके अस्पताल में लिफ्ट की सुविधा लंबे समय से मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। अस्पताल में लगी एक लिफ्ट काफी समय से बंद पड़ी है, जबकि दूसरी लिफ्ट आए दिन खराब हो जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.