Faridabad News: बीएसएनएल के खुला दरबार में पहुंचीं सिर्फ दो शिकायतें
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीएसएनएल की ओर से सेक्टर-15ए स्थित कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित खुले दरबार में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में केवल दो शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकारियों ने दोनों मामलों का मौके पर ही समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की। अधिकारियों का कहना है कि खुले दरबार का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है। खुले दरबार में पहली शिकायत एक उपभोक्ता की ओर से गलत टेलीफोन बिल भेजे जाने को लेकर की गई। उपभोक्ता ने बताया कि उसका लैंडलाइन फोन पिछले एक महीने से बंद था, लेकिन उसे दो महीने का बिल जारी कर दिया गया। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने रिकॉर्ड की जांच की और त्रुटि को तत्काल ठीक करते हुए बिल में आवश्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.