Faridabad News: बिना डिग्री क्लीनिक चला रहा डॉक्टर पकड़ा
फरीदाबाद, अगस्त 18 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव चंदावली में बिना वैध मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज करने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को राधिका सरोवर के सामने संचालित साक्षी क्लीनिक पर छापा मारा। फ्लाइंग के सबइंस्पेक्टर सतबीर कटारिया ने बताया कि जांच के दौरान एक व्यक्ति डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम बलराज उर्फ बनवारी लाल निवासी गांव खेड़ला, जिला पलवल बताया।
क्लीनिक पर छापा टीम को क्लीनिक के बाहर लगे बोर्ड पर डा. संदीप लिखा मिला, लेकिन जांच के समय संदीप मौके पर मौजूद नहीं था। क्लीनिक के अंदर विजिटिंग कार्ड, रसीद बुक और मरीजों का ओपीडी रजिस्टर मिला। इन दस्तावेजों पर बलराज उर्फ बनवारी लाल का मोबाइल नंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.