Faridabad News: बिजली शिकायतों पर आज होगी सुनवाई
फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से 18 अगस्त को उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण (सीजीआरएफ) की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें शहर के सभी उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। एनआईटी क्षेत्र में सुनवाई सेक्टर-23 स्थित बिजली कार्यालय में होगी, जिसमें गलत बिलिंग, रीडिंग, कनेक्शन, मीटर और वोल्टेज से जुड़ी ऐसी शिकायतें, जिनमें कोई कोर्ट केस नहीं है और राशि 50 हजार रुपये तक है, कार्यकारी अभियंता एनआईटी डिवीजन में दोपहर 12.30 बजे तक सुनेंगे। 51 हजार से एक लाख रुपये तक की शिकायतों की सुनवाई अधीक्षण अभियंता (ओपी) फरीदाबाद सर्कल द्वारा दोपहर 12 बजे की जाएगी。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : 17 से 22 अगस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.