फरीदाबाद, अगस्त 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। पाली पीर कॉलोनी निवासी मनोज ने बिजली विभाग के एक अधिकारी पर बिजली मीटर दोबारा लगाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत कर केस दर्ज करने की मांग की हैं। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

मनोज का बयान मनोज ने बताया कि हाल ही में अपने घर पर एक छोटी किराना दुकान शुरू की है। इसी दुकान से उनके परिवार का गुजारा चलता है। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा समय पर बिजली बिल जमा किया है और उनके बिजली खाते पर किसी प्रकार का कोई बकाया नहीं है। कुछ दिन पहले बिजली विभाग के दो कर्मचारी उनके घर पहुंचे। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें उच्च अधिकारी ने भेजा है और यदि दुकान चलानी है तो 10 हजार देने होंगे, अन्यथा बिजली मीटर ...