Faridabad News: बिजली नहीं आने से स्कूल की छुट्टी की गई, स्कूल प्रबंधन ने एसएमएस के जरिये सूचना दी
फरीदाबाद, अक्टूबर 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर शिक्षण संस्थानों पर भी दिखाई दिया। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण कई निजी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को मोबाइल संदेश भेजकर इसकी सूचना दी गई है। शहर में 10 से अधिक स्कूलों ने अभिभावकों को छुट्टी का संदेश भेजा है। दरअसल बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बहाली को लेकर शहर में जगह-जगह प्रदर्शन एवं सड़क जाम हुए। इसका असर अब स्कूलों की व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.