फरीदाबाद, जुलाई 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। बिजली संकट के विरोध में मंगलवार दोपहर को गाजीपुर रोड पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घंटों बिजली न आने से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर बिजली निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बिजली गुल होने से लोगो की रात की नींद गायब हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाजीपुर रोड इलाके में रोजाना कई-कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। बिजली नहीं रहने से घरों में पेयजल का भी संकट पैदा हो गया है, क्योंकि मोटर नहीं चल पाने से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। लोगों का कहना है कि दिनभर 12 घंटे ड्यूटी करने के बाद जब वे घर लौटते हैं तो बिजली नहीं मिलने के कारण न तो आराम कर पाते हैं और न ही पर...