फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में लगातार बढ़ती बिजली मांग से बिजलीघर खराब हो रहे हैं। बीते 20 दिनों में चार शहर के चार बिजलीघरों में खराबी आ चुकी है। इससे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति करना चुनौती बना हुआ है। 220केवी सेक्टर-46, 66केवी ए-टू, 66केवी खेड़ी गुजरान और सेक्टर-25 स्थित 220केवी के बीबीएमबी बिजलीघरों में खराबी आ चुकी है।इनमें से 220केवी सेक्टर-46 और 66केवी खेड़ीगुजरान बिजलीघर में ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। सेक्टर-46 में तो ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है। वहीं खेड़ी गुजरान में नए ट्रांसफार्मर को लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू करने पर काम चल रहा है। शुक्रवार तक यहां से बिजली आपूर्ति पूरी तरह शुरू हो जाएगी। यहां बीते शनिवार को ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। बीते ...