फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 100 दिवसीय 'बाल विवाह मुक्त भारत' जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य में बाधा है। इससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि इस कुरीति को समाप्त करने के लिए युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी जरूरी है। यह भी पढ़ें- Nawada News: छात्राओं...