फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिले में बाल कुपोषण की पहचान, उपचार और निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सहायता मिशन, हरियाणा की पायलट परियोजना की समीक्षा की गई। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चिकित्सीय पोषण आहार के माध्यम से कुपोषण प्रबंधन के लिए किए गए प्रयासों, परिणामों और अनुभवों पर चर्चा हुई। इस दौरान संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया। स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) के अंतर्गत संचालित इस परियोजना की जानकारी देते हुए संस्थान की संयुक्त निदेशक एवं राज्य सहायता मिशन की नोडल अधिकारी डॉ. नीरू ने कहा कि कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान और उचित प्रबंधन जरूरी है। उपायुक्त डॉ. छिल्लर ने परियोजना में सहयोग देने वाले विभा...