Faridabad News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव से जूझे
फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में शुक्रवार को दोपहर और फिर शाम को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश रुकने के बाद कुछ इलाकों में उमस बढ़ गई। बल्लभगढ़-सोहना टी-पॉइंट के पास मामूली जलभराव भी हुआ। इससे यातायात प्रभावित हुआ। वहीं जन्माष्टमी के कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे आयोजकों की बारिश ने चिंता बढ़ा दी। आयोजकों ने आनन-फानन में स्टेज, कुर्सियों और सोफों को तिरपाल से ढककर उन्हें भीगने से बचाया। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन वातावरण में 80 प्रतिशत आर्द्रता के कारण लोग उमस से परेशान रहे। कूलर और पंखे की हवा भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही थी। दोपहर करीब दो बजे काली घटाएं छाईं और बारिश का एक दौर आया। इसके बाद मौसम कुछ देर के लिए साफ हो गया, लेकिन उमस और बढ़ गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.