Faridabad News: बारिश से कॉलोनियों की सड़कों पर जलभराव
फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में सोमवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। दस से अधिक कॉलोनियों की सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो गया। बारिश की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सुबह के समय अचानक बारिश आने से ऑफिस जाने वाले लोग को भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। सोमवार को 35 एमएम बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है।
सुबह के समय मौसम साफ था सुबह के समय मौसम साफ था और सूरज की चमक दिखाई देने लगी थी। उसके कुछ समय बाद ही मौसम बदल गया और काले घने बादलों ने आसमान को घेर लिया। अचानक हुई बारिश से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। संजय कॉलोनी, सोहना मोड़, सेक्टर-22-23, हार्डवेयर चौक, नंगला चौक, सेक्टर-56 रोड और डबुआ कॉलोनी की 60 फुट रोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.