Faridabad News: बारिश से आगरा हाईवे समेत अंदरूनी सड़कों पर जलभराव और जाम से जूझे
फरीदाबाद, जुलाई 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। जिले में मंगलवार दोपहर हुई करीब एक घंटे की तेज बारिश से दिल्ली-आगरा हाईवे की सर्विस लेन, अंदरूनी सड़कों और कई पॉश सेक्टरों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। जगह-जगह जलभराव होने से जाम लग गया और वाहन रेंगते नजर आए। शाम के समय कार्यालयों की छुट्टी के दौरान कई प्रमुख चौराहों पर वाहन फंसे नजर आए। हालांकि, बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस व गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को 37 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मंगलवार सुबह से ही जिले में तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल थे। लगातार निकल रहे पसीने और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी थी। दोपहर करीब 12 बजे आसमान में काले बादल छाने शुरू हुए और करीब डेढ़ बजे तेज हवाओं के साथ बारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.