फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव और कूड़े के ढेर को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार और नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। आप के जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने कहा कि बारिश ने सफाई व्यवस्था और जलनिकासी को लेकर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है। शहर के कई इलाकों में जमा गंदे पानी और कूड़े के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। फौजदार ने कहा कि सफाई कर्मचारी वर्षों से विपरीत परिस्थितियों में काम कर शहर को स्वच्छ रखने में जुटे हैं, लेकिन सरकार उनके रोजगार और भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की कि वर्षों से कार्यरत पात्र कच्चे सफाई कर्मचारियों को तत्काल नियमित किया जाए। साथ ही शहर की बढ़ती आबादी के अनुपात में नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए, ताकि मौजूद...