फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय कुमार। बारिश के बाद भी शनिवार सुबह कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 289 तक पहुंच गया। हालांकि, दिन में हवा चलने से हल्का सुधार देखने को मिला। बावजूद इसके हवा खराब रही। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को खांसी, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। उमस भरी गर्मी के बीच दो दिन पहले बारिश से मौसम में ठंड़क बढ़ गई। इसका असर प्रदूषण पर भी देखने को मिला है। मौसम में नमी बढ़ने से प्रदूषित कण हवा में ऊपर नहीं उठ पाए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: धूल-धुआं ऊपर न जाने से शहर की हवा अस्वस्थ जिससे शहर की हवा एक बार भी जहरीली होने लगी है।वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर...