Faridabad News: बारिश के जलभराव से अंडरपास बंद, रेलवे पुलों पर जाम
फरीदाबाद, अगस्त 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में करीब एक सप्ताह बाद शुक्रवार को हुई बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, लेकिन करीब आधे घंटे की बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। निचले इलाकों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और अंडरपास में जलभराव हो गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर वाले सावधान रहें! भारी बारिश का रेड अलर्ट, बाढ़ का भी खतराजलभराव से लगा जाम अंडरपास में पानी भरने के कारण पुलिस को उसे बंद करना पड़ा। इससे आरओबी पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंडरपास में पानी भरने के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से उसके गेट बंद कर दिए, लेकिन बैरिकेडिंग नहीं की गई। इसके चलते कुछ लोग गेट के पास खाली जगह से निकालने का प्रय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.