फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। पेयजल समस्या से जूझ रहे 12 कॉलोनियों वासियों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से नंगला और गाजीपुर में जल्द पानी के ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। साथ ही अटाली में रेनीवेल पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे करीब दो लाख लोगों को मीठा पानी मिलने की उम्मीद जगी है।

शहर में पेयजल आपूर्ति शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए यमुना किनारे लगे 22 रेनीवेल और अलग-अलग इलाकों में लगे 1750 ट्यूबवेल लगे है। इनके जरिये रोजाना 350 एमएलडी पानी की सप्लाई होता है, जबकि मांग 450 एमएलडी है। रेनीवेल की पाइप लाइन जब यमुना से चलती है तो पूर्वी हिस्से की तमाम कॉलोनियों व सेक्टरों को पानी की सप्लाई करते हुए ...