Faridabad News: बामनीखेड़ा के सरकारी स्कूल के गेट पर जमा गंदगी के कारण परेशानी बढ़ी
फरीदाबाद, जुलाई 8 -- Faridabad News: पलवल,अजित कुमार। गांव बामनीखेडा में सरकारी स्कूल के मुख्य गेट पर गंदगी के कारण स्कूल के छात्रों का निकलना बड़ा ही मुश्किल हो रहा है। गंदगी से स्कूल आने जाने में परेशानी उठानी पड रही है। गेट पर पड़े गंदगी ढेरों से उठती बदबू के कारण छात्रों में बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गांव बामनीखेडा बसा हुआ है। यहां से निकलने वाला हसनपुर रोड सीधा उत्तर प्रदेश को जोड़ता है। शिक्षा विभाग ने गांव में 12वीं कक्षा तक स्कूल बनाया हुआ है। इस स्कूल में आसपास के गांवों के बच्चे शिक्षा लेने के लिए आते हैं। सरकारी स्कूल में सेंकडों छात्र पढ़ते हैं लेकिन फिलहाल छात्रों को स्कूल आने जाने में भारी परेशानी झेलनी पड रही है।
परेशानी स्कूल के मुख्य गेट पर भारी गंदगी जाम है जिस कारण स्कूल में छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.