Faridabad News: बादशाहपुर में उद्योगों के दूषित पानी के लिए बनाया जाएगा सीईटीपी प्लांट
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में उद्योगों से निकलने वाले दूषित पानी के निस्तारण की समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद है। इसे लेकर हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) की तरफ से बादशाहपुर में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) बनाया जाएगा, जिसकी क्षमता 15 एलएमडी होगी। योजना पर 123.26 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। इसके तैयार होने से सेक्टर-31, सेक्टर-32 और डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों से निकलने वाले दूषित पानी को शोधित कर यमुना में छोड़ा जा सकेगा। दरअसल सेक्टर-31, सेक्टर-32 और डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले अपशिष्ट जल का अभी उचित निस्तारण नहीं हाे रहा है। इसे कहीं सवर में छोड़ दिया जाता है तो कहीं खाली प्लाटों में डाल दिया जाता है, जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.