Faridabad News: बादल छाए रहने के बाद भी उमस से राहत नहीं
फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इसके बावजूद लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। वातावरण में आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत तक पहुंचने के कारण लोग पसीने और चिपचिपाहट से परेशान रहे। मौसम में नमी अधिक होने के कारण बादलों की मौजूदगी के बावजूद गर्मी का असर महसूस किया गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद अधिक आर्द्रता ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख सड़कों पर निकलने वाले लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। घरों में भी लोग पंखे और कूलर के सहारे गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके चलते धूप न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.