Faridabad News: बाटा पुल के नीचे सो रहे युवक को वाहन ने कुचला
फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बाटा पुल के नीचे रात में सो रहे एक अज्ञात 40 वर्षीय युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह काम पर जा रहे एक युवक ने पुल के नीचे शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। रविवार देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मृतक की फोटो आसपास के थाना-चौकियों में भेजकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। काम पर जाते समय शव पर पड़ी नजर
पुलिस को दिए बयान पुलिस को दिए बयान में रामनगर निवासी नसीम ने बताया कि वह घरों में पुताई का काम करता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह काम पर जाने के लिए बाटा पुल के नीचे पहुंचा। वहां एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर पर वाहन चढ़ने के निशान थे। नसीम के अनुसार मृतक अक्सर बाटा पुल के नीचे घूमता था और रात में वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.