फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन। बाटा पुल के नीचे सड़क किनारे फुटपाथ पर सरेआम ताश के पत्तों पर रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कार्रवाई की। कोतवाली और मुजेसर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अलग-अलग मामलों में नौ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर 9,880 रुपये और 52-52 पत्तों की दो गड्डियां बरामद की हैं। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहली कार्रवाई में चार गिरफ्तार: यह भी पढ़ें- Kausambi News: जुए की फड़ पर छापा, छह जुआरी गिरफ्तारपहली कार्रवाई में चार गिरफ्तार कोतवाली थाना पुलिस की ओर से दर्ज मामले के अनुसार 22 अगस्त को पुलिस टीम हार्डवेयर चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बाटा पुल के नीचे फुटपाथ पर कुछ लोग रुपये दांव पर लगाकर ताश से जुआ खेल ...