Faridabad News: बाइक सवार ने बाजार जा रही बच्ची को टक्कर मारी
फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन। बीपीटीपी थाना क्षेत्र में 27 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाजार जा रही चार साल की बच्ची को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा सेक्टर-77 स्थित के-1 मार्केट के पास टी-प्वाइंट पर हुआ। टक्कर के बाद बाइक सवार बच्ची को कुछ दूरी तक रगड़ता हुआ ले गया। बच्ची को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सेक्टर-77 स्थित केएलजे प्लैटिनम प्लस-1 निवासी विशाखा कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी नौकरी करती हैं। 27 अगस्त को शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी चार वर्षीय बेटी दक्ष भारद्वाज के साथ घर से वैल्यू मार्ट जाने के लिए पैदल निकली थीं। दोनों जैसे ही के-1 मार्केट के पास टी-प्वाइंट पर पहुंचीं, तभी पीछे से रफ्तार में बाइक चलाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.