Faridabad News: बाइक सवार को रोककर डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी
फरीदाबाद, सितम्बर 19 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को रास्ते में रोककर डंडों, थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव टिकरी गुर्जर निवासी गंगादान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरूवार को वह जोगिंदर मैकेनिक की दुकान से बाइक ठीक कराने के बाद घर लौट रहा था। सहरावत अस्पताल के सामने एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मारने का प्रयास किया। आरोप है कि कार सवार मिंटू उर्फ उपेंद्र ने शीशा उतारकर उसकी टांग तोड़ने की धमकी दी।पीड़ित के अनुसार वह बाइक लेकर वापस मैकेनिक की दुकान पर पहुंचा तो आरोपी कार से पीछे आ गए। उपेंद्र और दिवेश उर्फ कल्लू ने डंडों से हमला कर उसे नीचे गिरा दिया और लात-घूंसों से भी पीटा। मारपीट में उसके पैर, कंधे, कूल्हे और चेहरे पर चोटें आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.