Faridabad News: बाइक सवारों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटीं
फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-19 चौकी क्षेत्र में ओल्ड चौक के पास बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की दो चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात के समय महिला अपने पति के साथ सेक्टर-16 में आयोजित ओणम कार्यक्रम से लौट रही थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत की जानकारी सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी के.सी. थोमस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 अगस्त को अपनी पत्नी लिट्टा सी.के. के साथ सेक्टर-16 में ओणम कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों घर लौटने के लिए ओल्ड चौक से बाईपास साइड रोड पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान करीब दोपहर तीन बजे ओल्ड चौक की तरफ से बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आकर रुके।
वारदात का विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.