Faridabad News: बाइक रोककर युवक को डंडों से पीटा
फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। सेक्टर-3 में बाइक सवार युवक को रास्ते में रोककर छह युवकों द्वारा डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के हाथ-पैर और कमर पर डंडे मारे तथा जाते समय जान से मारने की धमकी दी। घायल का सिविल अस्पताल बल्लभगढ़ में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बीके अस्पताल फरीदाबाद में इलाज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तिरखा कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-3 स्थित जेप्टो में काम करता है। 11 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। सरकारी स्कूल सेक्टर-3 के सामने पहुंचने पर पीछे से बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक में लात मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया।अमित के अनुसार, वह उठकर बाइक लेकर आगे बढ़ा तो शिवा नाम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.