फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। पलवल शहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी निवासी कमल शर्मा ने शिकायत दी थी कि 19 मई 2026 को पलवल बस अड्डे के पास तिरुपति जांच केंद्र के बाहर से उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।  शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोहित को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया ग...