फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहे एक व्यक्ति को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घायल का सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायत के आधार पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल की पहचान समिंदर सिंह निवासी दीपावली एन्क्लेव, इस्माईलपुर के रूप में हुई है। 15 अगस्त को वह ड्यूटी पूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल इसी दौरान एक बाइक के चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक चालक और उसकी बाइक को पकड़ लिया तथा घायल को उप...