फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। उटावड़ थाना क्षेत्र के टोंका गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बुजुर्ग को पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज, नूंह ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में टोंका गांव निवासी सहूद ने बताया कि 14 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने पिता आसीन के साथ सड़क किनारे पैदल सिकरावा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आई बाइक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आसीन सड़क पर गिर गए और बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक चालक को रोक लिया। घायल को नल्हड़ अस्पताल ले जाया गया,...