फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की बसेलवा कॉलोनी में एक मकान से चोर सोने के जेवर, मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ले गए। घटना का पता तड़के करीब साढ़े तीन से साढ़े चार बजे के बीच उस समय चला, जब परिवार की महिला ने शोर मचाकर परिजनों को जगाया। इसी दौरान नीचे रहने वाले किरायेदार के कमरे से भी दो मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का बयान पुलिस को दी शिकायत में घनश्याम ने बताया कि वह बसेलवा कॉलोनी की गली नंबर-14 स्थित मकान में परिवार के साथ करीब 32 वर्षों से रह रहे हैं। घटना वाली रात परिवार घर में सो रहा था। तड़के उनकी भाभी ने शोर मचाकर बताया कि घर में चोरी हो गई है। सामान की जांच करने पर गोदरेज की अलमारी से करीब एक तोला सोने की चेन, करीब 2.5 ग्रा...