फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। फरीदाबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब बल्लभगढ़ शहर के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। कई बाजारों और मुख्य सड़कों के आसपास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नियमित सफाई नहीं होने और रात में होने वाली सफाई व्यवस्था भी बंद होने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी से परेशान कुछ दुकानदार अब कूड़े में आग लगाकर उसे हटाने का प्रयास कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। दुकानों के सामने गंदगी जमा होने से बदबू फैल रही है और ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में मजबूरी में दुकानदार कूड़ा हटाने के लिए उसे जला रहे हैं। हालांकि, कुछ स्थानीय लोग कूड़ा जलाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे धुआं फैलन...