फरीदाबाद, अगस्त 8 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। जसाना -ढेकौला रोड स्थित पृथ्वी फार्म हाउस में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर फार्म हाउस की ऊंची चारदीवारी और बंद एवं लॉक मुख्य गेट के बावजूद परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद मकान में प्रवेश करने के लिए ताला तोड़ा और पीछे की ओर खिड़की के ऊपर लगा शीशा तोड़कर अंदर घुस गए। चोर मकान से डेस्कटॉप कंप्यूटर, टेलीविजन, स्टीरियो सिस्टम और दो स्पीकर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। फार्म हाउस के मालिक करण चौधरी ने इस संबंध में थाना तिगांव में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, वारदात एक अगस्त की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही करण चौधरी ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...