Faridabad News: बल्लभगढ़ में निगम का नया भवन बनाने की तैयारी
फरीदाबाद, अक्टूबर 23 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन । नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के जर्जर कार्यालय भवन की जगह अब नया भवन बनाने की प्रकि्रया तेज हो गई है। करीब 20 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस दो मंजिला भवन में 30 से अधिक कमरे और लगभग 50 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। भवन निर्माण के टेंडर की दरों पर 24 अक्तूबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी की बैठक में चर्चा होगी। टेंडर की अंतिम स्वीकृति और कार्यादेश जारी होने के बाद ही निर्माण शुरू होने की तारीख स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में शहरवासियों की नजरें बैठक के फैसले पर टिकी हैं। नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग ने नए भवन के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर सरकार को भेजी थी। निगम अधिकारियों के अनुसार, भवन निर्माण के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.