Faridabad News: बल्लभगढ़ नगर निगम की नई बिल्डिंग का काम जल्द होगा शुरू
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हरियाणा सरकार ने इसके लिए 20 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि मंजूर कर दी है और रेट भी मंजूर कर दिए हैं। निर्माण कार्य के लिए एक कंपनी के टेंडर लेने के बाद अब नगर निगम की ओर से कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उम्मीद है कि दीवाली के बाद भवन का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। नगर निगम का वर्तमान कार्यालय भवन कई वर्षों से खस्ता हालत में है। ऐसे में नए भवन के निर्माण से अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा। साथ ही, नगर निगम से जुड़े कार्यों के लिए आने वाले शहरवासियों को भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नए भवन को लघु सचिवालय की तर्ज पर विकसित करने की योजना है, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.