Faridabad News: बल्लभगढ़ की 22 गलियों में विकास कार्यों की शुरुआत
फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। ऊंचा गांव में पांच गलियों में सीवर, पेयजल लाइन और टाइल्स लगाने के काम का रविवार को शुभारंभ हुआ। इन कार्यों पर करीब 56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, हरी बिहार की 17 गलियों में करीब 70 लाख रुपये की लागत से पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। दोनों स्थानों पर होने वाले विकास कार्यों से हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ऊंचा गांव स्थित गोशाला के पास विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने स्थानीय लोगों के हाथों विकास कार्यों का शुभारंभ कराया। नगर निगम की ओर से कराए जाने वाले इन कार्यों में गलियों में सीवर और पेयजल लाइन डालने के साथ टाइल्स बिछाई जाएंगी। इससे लोगों को जलापूर्ति और जल निकासी की समस्या से राहत मिलने के साथ गलियों की स्थिति भी बेहतर होगी。
22 गलियों में पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.