फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- Faridabad News: -पीड़ित के अनुसार बिहार या यूपी की बोली में आपस में बातचीत कर रहे थे बदमाश -शुक्रवार रात पूर्व सरपंच को पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर लूटे थे एक करोड़ रुपये

वारदात का विवरण फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। फतेहपुर तगा गांव में पूर्व सरपंच मोहम्मद कदमी के घर से एक करोड़ रुपये की डकैती के मामले में पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के लिए उनकी बोली को भी आधार पर भी जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि वारदात के दौरान बदमाश आपस में बिहार अथवा उत्तर प्रदेश की बोली में बातचीत कर रहे थे। ऐसे में पुलिस इलाके में सक्रिय यूपी और बिहार के बदमाशों का भी रिकार्ड खंगाल रही है। हालांकि पुलिस का यह भी मानना है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है, जिसे पता था कि कदीम के पास काफी पैसा पड़ा है।

वारदात का अंजाम शुक्रवार र...