फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। बड़खल फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार सड़क पर काम करने वाले वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। सभी को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार कार में दिल्ली के उत्तम नगर निवासी लोग सवार थे। घायलों की पहचान रिहान, विमला समेत एक अन्य महिला और बच्चे के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया गया है कि सड़क दुरूस्त करने वाला वाहन फ्लाईओवर पर सड़क से संबंधित काम कर रहा था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 6 घायल इसी दौरान तेज रफ्तार कार उससे जा भिड़ी। पुलिस ने हादसे क...