फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पेंटिंग, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता ओर स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों को रचनात्मक रूप में सामने रखा। वहीं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने युवा शक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। वहीं आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में किताबी ज्ञान के साथ सेवा भावना, संवेदनशीलता,...