फरीदाबाद, जुलाई 16 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। फेसबुक पर बच्चों की खिलौना कार का विज्ञापन देखकर ऑर्डर करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। ठगों ने डिलीवरी और रिफंड का झांसा देकर उससे 27 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। हरि विहार, सुभाष कॉलोनी निवासी वीर कुमार सिंह ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जुलाई को फेसबुक पर खिलौना कार का विज्ञापन देखने के बाद उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। पहले बुकिंग के नाम पर 750 रुपये जमा कराए गए। इसके बाद डिलीवरी ट्रैकिंग फीस, भुगतान में गलती सुधारने और रकम वापस कराने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 26,880 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।पीड़ित ने बताया कि उसने 4 जुलाई को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। पीडित ने साइब...