फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आसपास की सोसाइटियों के नन्हे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए कृष्ण रूप सज्जा और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने आकर्षक पोशाक पहनकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय और आनंदमय हो गया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। यह भी पढ़ें- कान्हा बने नन्हे-मुन्ने, चेहरे पर मासूमियत तो मां की आंखों में ममता श्रद...