फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- बख्तावर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण Faridabad News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोर्स मार्ग स्थित बख्तावर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू होगा। फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो दौड़ेगी। ऐसे में फ्लाईओवर और मेट्रो का एक पिलर होगा। फ्लाईओवर निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने की प्रक्रिया गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो की सेकेंड फेज की अड़चनें दूर करने को GMRL ने बढ़ाया कदम, 62 करोड़ का टेंडर जारी जीएमआरएल और जीएमडीए के अधिकारियों ने गत 23 सितंबर को इस चौराहे का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया था। इसके अगले दिन दोनों विभागों के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। बैठक में फ्लाईओवर और मेट्रो के अलाइनमेंट पर संयुक्त रूप से विचार किया गया। अब जीएमआरएल ...