फरीदाबाद, सितम्बर 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने पहुंचे जेई और लाइनमैन के साथ मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम खेड़ीकला के उपमंडल अधिकारी सुनील चावला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बकाया बिजली बिल वसूलने पहुंचे जेई व लाइनमैन से मारपीटमामले का विवरण पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार खेड़ीकला डिवीजन में तैनात जेई मोहन और लाइनमैन राहुल, सचिन व शमशेर 19 सितंबर को बकाया राशि की रिकवरी के लिए गांव भतौला गए थे। बिजली का कनेक्शन उपभोक्ता कांता देवी के नाम से है, जिसका 29,727 रुपये का बिल बकाया था। कर्मचारियों ने उपभोक्ता से बकाया राशि जमा करने के लिए कहा। इसी दौरान सौरभ और ग...