फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- Faridabad News: दिल्ली के लिए भी प्रस्तावित -गिरफ्तार आरोपी बीटेक और बीबीए के छात्र, दोनों के खाते में आई थी ठगी की रकम - पुलिस ने दोनों को साकेत मेट्रो स्टेशन, दिल्ली के पास से किया गिरफ्तार फरीदाबाद, संवाददाता। फ्लेक्सी लोन दिलाने का झांसा देकर पर्वतीय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना एनआईटी ने दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शुभ और शुभांश जुड़वा भाई हैं। शुभ बीटेक और शुभांश बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। ठगी की रकम दोनों के बैंक खातों में आई थी।

पुलिस जांच की प्रक्रिया पुलिस प्रवक्ता उपनिरीक्षक यशपाल ने बताया कि पर्वतीय कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी कि मई 2026 में उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने उन्हें फ्लेक्सी ल...